यूपी में कांग्रेस की स्टार प्रचारक होंगी प्रियंका - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Wednesday, May 22, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

यूपी में कांग्रेस की स्टार प्रचारक होंगी प्रियंका

Saturday, December 24, 2011, 17:16
Comments 0  
ज़ी न्यूज ब्यूरो नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटी गई हैं। कांग्रेस आलाकमान ने प्रियंका गांधी के रूप में अपना सबसे बड़ा ब्रह्मास्त्र उतारने का फैसला कर लिया है। सूत्रों से मिली खबरों के मुताबिक, प्रियंका गांधी यूपी में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी।
 
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में मायावती की बसपा ने कुल 206 सीटें जीती थीं और बहुमत हासिल किया था। उनकी पार्टी को कुल 30.43 फीसदी वोट मिले थे। समाजवादी पार्टी दूसरे स्थान पर रही और उसने 97 सीटें जीती थीं। सपा की झोली में 25.43 फीसदी वोट गए थे। बीजेपी को महज 51 सीटें मिली थीं और इसकी झोली में कुल 16.97 फीसदी मत गए थे। केंद्र में सत्ताधारी कांग्रेस का प्रदर्शन खासा निराश करने वाला रहा था। इस पार्टी को महज 22 सीटें मिली थीं। कांग्रेस दोहरे अंक में भी वोटों का प्रतिशत हासिल नहीं कर सकी थी। इसे सिर्फ 8.61 फीसदी मत मिले थे।
 
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के पहले ओपिनियन पोल के नतीजों में कांग्रेस के पुनर्जीवन की बात कही गई है। इसमें सपा को 135, बसपा को 120, कांग्रेस को 68, बीजेपी को 51 और आरएलडी को 10 सीटें आ सकती हैं। अगर कांग्रेस मायावती को सत्ता से हटाना चाहेगी तो इस सर्वे के हिसाब से उसे सपा से हाथ मिलाना पड़ेगा।
 
कांग्रेस को यूपी में उम्मीद की किरण दिख रही है। सत्ता समीकरण और उम्मीदों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए ही कांग्रेस ने स्टार प्रचारक के रूप में प्रियंका गांधी को उतारने का निर्णय लिया है। मुमकिन है कि प्रियंका अमेठी और रायबरेली तक सीमित रहें, लेकिन इतने से भी कांग्रेस को उम्मीद है कि उसे काफी फायदा मिल सकता है। 2009 के लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार प्रियंका यूपी में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगी।
 
प्रियंका गांधी ने 2007 के चुनाव में भी कांग्रेस के लिए यूपी में वोट मांगे थे, लेकिन प्रियंका का दायरा अमेठी और रायबरेली की 10 सीटों तक सीमित था। 2002 में कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें मिली थीं लेकिन 2007 में प्रियंका के प्रभाव से 10 में से सात सीटें कांग्रेस की झोली में आई थी। हालांकि पूरे यूपी में कांग्रेस सिर्फ 22 सीटें ही जीत पाई थी।


First Published: Sunday, December 25, 2011, 12:02

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: