ज़ी न्यूज ब्यूरो
चेन्नई : द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष एम. करुणानिधि ने शनिवार को कहा कि यदि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी का नाम प्रस्तावित होगा तो उनकी पार्टी इसका समर्थन करेगी।
चेन्नई में शनिवार को करुणानिधि ने संवाददाताओं को बताया, 'यदि मुखर्जी उम्मीदवार हों तो उनकी पार्टी उन्हें समर्थन देने में बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाएगी।' मालूम हो कि प्रणब के नाम पर यूपीए के घटक दल टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भी हामी जताई है। इसके अलावा लेफ्ट पार्टियां और भाजपा में भी प्रणब के नाम पर सहमति बन सकती है। मुलायम ने भी किसी सियासी शख्सियत को ही राष्ट्रपति बनाने पर जोर दिया है।
First Published: Saturday, May 05, 2012, 16:30