नई दिल्ली: रूस में गीता पर प्रतिबंध की खबरों को लेकर सोमवार को लोकसभा में भारी हंगामा हुआ, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। लगभग सभी राजनीतिक दलों के सांसदों ने इस मुद्दे पर एक मत से सरकार से रूस में हिन्दुओं के धार्मिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए कहा।
लोकसभा में बीजू जनता दल (बीजद) के सदस्य भृतुहरी महताब ने इस सम्बंध में आईएएनएस की रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें गीता को 'चरमपंथी' साहित्य बताते हुए इस पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात कही गई है। इस बारे में फैसला सोमवार को ही साइबेरिया के तामस्क सिटी की अदालत में होने वाला है।
(एजेंसी)
First Published: Monday, December 19, 2011, 14:29