लोकपाल में आरक्षण को सांसदों का धरना - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Friday, May 24, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

लोकपाल में आरक्षण को सांसदों का धरना

Wednesday, December 14, 2011, 08:09
Comments 0  
नई दिल्ली : लोकपाल के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा आज बुलाई सर्वदलीय बैठक से पहले लोकपाल में आरक्षण की मांग करते हुए दोनों सदनों के विभिन्न राजनीतिक दलों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सदस्यों ने संसद भवन परिसर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।
 
लोकसभा और राज्यसभा के 165 सदस्यों का हस्ताक्षरित ज्ञापन कुछ ही दिन पहले प्रधानमंत्री को सौंपा गया था जिसमें लोकपाल में आरक्षण की मांग की गई है। धरना देने के बाद लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान ने संवाददाताओं से कहा, ‘अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति फोरम के तत्वावधान में हमने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। हम लोकपाल में आरक्षण के प्रावधान की मांग कर रहे हैं क्योंकि हमें आशंका है कि संसद से बाहर का कोई व्यक्ति या समूह इस तरह का कानून बनाने का दबाव डालने के बाद आरक्षण को समाप्त करने की साजिश करेगा।’
 
यह पूछे जाने पर कि अगर मांग नहीं मानी गई तब उनका अगला कदम क्या होगा, उन्होंने कहा कि मांग नहीं मानने का तो सवाल ही नहीं है, मांग माननी ही होगी। इस मांग के समर्थन में 165 सदस्य हैं जो किसी प्रस्ताव को रद्द कराने या मंजूर कराने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। (एजेंसी)


First Published: Wednesday, December 14, 2011, 13:39

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: