वक्त से पहले लोकसभा चुनाव: ममता - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Thursday, May 23, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

वक्त से पहले लोकसभा चुनाव: ममता

Friday, May 11, 2012, 16:45
Comments 0  
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने आज दावा किया कि उनके पास सूचना है कि एक राजनीतिक दल ने दिल्ली में बैठक कर चुनाव समय से पूर्व 2013 में ही कराने पर विचार किया और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से इसके लिए तैयार रहने को कहा है।
 
उन्होंने कहा, ‘कभी भी हमें चुनाव का सामना करना पड़ सकता है। हमें तैयार रहना होगा।’ ममता ने अपनी पार्टी की बैठक में किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा, ‘एक पार्टी ने समय से पूर्व चुनाव कराने के लिए बैठक की है हालांकि हो सकता है कि मेरी सूचना गलत हो।’ उन्होंने कहा, ‘मेरे पास सूचना है। मैं इस बात के विस्तार में नहीं जा रही हूं कि बैठक में कौन लोग मौजूद थे। उन लोगों ने लोकसभा चुनाव 2013 में कराने पर विचार विमर्श किया।’ ममता ने अपने करीबी और रेल मंत्री मुकुल रॉय की ओर मुड़ कर कहा, ‘क्या मुकुल, बैठक हुई थी न।’ बैठक में सांसद सुव्रत बख्शी को राज्य तृणमूल कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया।
 
ममता ने अपने पार्टी जनों से सही आचरण अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि हम सरकार में हैं ऐसे में हम ऐसा कुछ नहीं करें कि लोगों को हमारे बारे में गलतफहमी हो। उन्होंने अपनी पार्टी के लोगों को गुटबंदी नहीं करने की हिदायत देते हुए कहा कि अगर कोई विधायक या सांसद लोगों का ध्यान नहीं रखता तो हमें उसकी जरूरत नहीं है। (एजेंसी)


First Published: Saturday, May 12, 2012, 00:25

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: