हड़ताल पर SC का दखल से इंकार - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Wednesday, June 19, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

हड़ताल पर SC का दखल से इंकार

Friday, May 11, 2012, 04:06
Comments 0  

ज़ी न्यूज ब्यूरो/एजेंसी
 
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एयर इंडिया पायलटों की हड़ताल पर दखल देने से इंकार कर दिया है। इस बीच एयर इंडिया के पायलटों के हड़ताल का आज चौथा दिन है। आज 8 उड़ानें रद्द हो चुकी है। हवाई यात्रियों की दिक्कत और हड़ताल के मद्देनजर केंद्रीय विमानन मंत्री अजीत सिंह आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगे। इससे पहले उन्होंने इसी मसले पर 10 जनपथ में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।
 
गुरुवार को हड़ताल के तीसरे दिन नौ और पायलटों को बर्खास्‍त कर दिया।  एयर इंडिया पायलटों की मनमानी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है और याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने बीते दिनों पायलटों को काम पर लौटने को कहा था। पायलटों के हाईकोर्ट का आदेश न मानने पर एयर इंडिया ने यह कदम उठाया है। गौर हो कि मंगलवार से काम पर पायलट नहीं आ रहे हैं।
 
हड़ताल का नेतृत्व कर रहे पायलटों के संगठन आईपीजी ने झुकने से इन्कार करते हुए कहा कि पायटलटों की बर्खास्‍त का आदेश वापस लिया जाए क्यों कि बगैर इसके काम पर वापस लौटने का सवाल ही पैदा नहीं होता। आंदोलनकारी पायलटों ने इस गतिरोध को खत्म करने के लिए कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से हस्तक्षेप करने की मांग की है।
 


First Published: Friday, May 11, 2012, 13:14

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: