‘नक्सलवाद सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा’
Advertisement

‘नक्सलवाद सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा’

केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि आंतरिक सुरक्षा के लिए नक्सलवाद सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने सदस्यों की इस चिंता को सही बताया कि आंतरिक सुरक्षा के लिए नक्सलवाद सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने इसके साथ ही बताया कि नक्सली उग्रवादियों ने वर्ष 2001 से लगभग 5745 नागरिकों और 2062 कर्मियों की हत्या की है।

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि आंतरिक सुरक्षा के लिए नक्सलवाद सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने सदस्यों की इस चिंता को सही बताया कि आंतरिक सुरक्षा के लिए नक्सलवाद सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने इसके साथ ही बताया कि नक्सली उग्रवादियों ने वर्ष 2001 से लगभग 5745 नागरिकों और 2062 कर्मियों की हत्या की है।
गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने लोकसभा में ज्योति धुर्वे और नारनभाई कछाड़िया के सवालों के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार तथा विदर्भ क्षेत्र का गढ़चिरौली जिला वामपंथी उग्रवादी से बुरी तरह प्रभावित माने जाते हैं। हालांकि आंध्र प्रदेश में हाल के वषरे में स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। (एजेंसी)

Trending news