`तो क्या राणे की टिप्पणी से कांग्रेस सहमत है?`
Advertisement

`तो क्या राणे की टिप्पणी से कांग्रेस सहमत है?`

मुंबई में रह रहे गुजरातियों को वापस अपने प्रदेश जाने संबंधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण राणे के बेटे नीतेश राणे की टिप्पणी पर भाजपा ने आज कांग्रेस और राकांपा से सवाल किया कि क्या वह इससे सहमत हैं।

नई दिल्ली : मुंबई में रह रहे गुजरातियों को वापस अपने प्रदेश जाने संबंधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण राणे के बेटे नीतेश राणे की टिप्पणी पर भाजपा ने आज कांग्रेस और राकांपा से सवाल किया कि क्या वह इससे सहमत हैं।
भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश में आज गुजरात और उसके मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी इतने अधिक लोकप्रिय हो गए हैं कि हर कांग्रेस के नेता किसी न किसी तरह इनका नाम लेकर सुखिर्यां बटोरना चाहता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी ने हाल में अपनी पार्टी के लोगों को नसीहत दी थी कि गुजरात और मोदी के बारे में बिना पूछे टिप्पणियां नहीं करें। लेकिन कांग्रेसियों द्वारा मोदी को लेकर टिप्पणियां जारी रखना इन दो बातों के सुबूत हैं कि एक तो अपने नेताओं की उनके लिए कोई अहमियत नहीं है और दूसरी यह कि वे जनता में अत्यधिक लोकप्रिय मोदी या उनके राज्य का नाम लेकर सुखिर्यों में रहना चाहते हैं।
शाहनवाज ने कहा, ‘कांग्रेस और राकांपा यह बताएं कि क्या वह नारायण राणे के बेटे की बात से सहमत हैं।’ उन्होंने कहा कि गुजरात और मोदी के नाम से कांग्रेसियों को चिढ़ है लेकिन खबरों में बने रहने के लिए वह इन्हीं का नाम लेने को लाचार हैं। (एजेंसी)

Trending news