3 साल में 28000 बच्चों का अपहरण - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Tuesday, May 21, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

3 साल में 28000 बच्चों का अपहरण

Wednesday, May 16, 2012, 16:22
Comments 0  
 
नई दिल्ली : सरकार ने बुधवार को कहा कि 2008 से 2010 के बीच देश में 28000 से अधिक बच्चों का अपहरण किया गया और करीब 1.84 लाख बच्चों के लापता होने की खबर है। गृह राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा को बताया कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार 2008 में 7862 बच्चे, 2009 में 9436 बच्चे और 2010 में 11,297 बच्चों का अपहरण किया गया। इन सभी की उम्र 18 साल से कम थी।
 
सिंह ने भगत सिंह कोश्यारी के प्रश्‍न के लिखित उत्तर में बताया कि इसी अवधि में 1,84,605 बच्चों के लापता होने की खबर है। ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार 2008 में 60,972 बच्चे, 2009 में 61,541 बच्चे और 2010 में 62,137 बच्चे लापता हुए।
(एजेंसी)


First Published: Wednesday, May 16, 2012, 21:52

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: