अखिलेश विधान परिषद के लिए निर्वाचित - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Tuesday, June 18, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

अखिलेश विधान परिषद के लिए निर्वाचित

Thursday, April 19, 2012, 11:40
Comments 0  

लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद की 13 सीटों के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित सभी 13 उम्मीदवार आज निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि राज्य विधान परिषद की 13 सीटों के लिये इतने ही उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था।
 
आज नाम वापसी की समय सीमा बीत जाने के बाद विधानसभा के प्रमुख सचिव तथा निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दुबे ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। हालांकि इन 13 उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना गत 16 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तिथि के गुजरने के साथ ही तय हो गया था।
 
समाजवादी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री अखिलेश के अलावा राजस्व मंत्री अंबिका चौधरी, मधु गुप्ता, नरेश चन्द्र उत्तम, राम सकल गुर्जर, विजय यादव, राजेन्द्र चौधरी और उमर अली खां सहित आठ उम्मीदवारों ने जबकि बसपा की तरफ से ठाकुर जयवीर सिंह, सुनील कुमार और विजय प्रताप ने विधान परिषद चुनाव के लिये नामांकन दाखिल किया था। नामांकन के अंतिम दिन भाजपा के डाक्टर महेन्द्र सिंह तथा कांग्रेस समर्थित राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार चौधरी मुश्ताक ने नामांकन किया था।
(एजेंसी)


First Published: Thursday, April 19, 2012, 17:10

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: