श्रीनगर: कश्मीर के लोगों को कड़ाके की ठंड से कोई राहत नहीं मिली है क्योंकि लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य से 19.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जो कि इस मौसम का सबसे कम तापमान है। इसके साथ ही करगिल क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान बन गया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात करगिल नगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि ठंड के इस मौमम में राज्य के किसी भी हिस्से के न्यूनतम तापमान से कम है।
अधिकारी ने बताया कि लद्दाख क्षेत्र स्थित लेह नगर में तापमान शून्य से 18.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। उसने बताया कि उत्तर कश्मीर स्थित गुलमर्ग घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां पारा कल रात में शून्य से 16.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में तापमान शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
(एजेंसी)
First Published: Friday, January 13, 2012, 14:31