'कर्नाटक पुलिस के गिरफ्तारी का तरीका गलत' - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Tuesday, May 21, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

'कर्नाटक पुलिस के गिरफ्तारी का तरीका गलत'

Tuesday, May 08, 2012, 08:08
Comments 0  
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा जिले से संदिग्ध आतंकी के नाम पर एक स्थानीय युवक की कर्नाटक पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के तरीके को आज गलत बताया।
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘स्थानीय पुलिस को सूचित किये बिना कर्नाटक पुलिस ने गलत तरीके से दरभंगा से संदिग्ध आतंकवादी के नाम पर गिरफ्तार किया है। यह गलत है। इसमें नियम कायदे का उल्लंघन हुआ है।’
 
उन्होंने कहा कि बिहार के पुलिस महानिदेशक ने कर्नाटक के डीजीपी के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया है। पूरी जानकारी मिलने के बाद पुलिस महानिदेशक केंद्रीय गृह मंत्रालय के समक्ष औपचारिक रूप से विरोध दर्ज कराएंगे।
 
कर्नाटक पुलिस ने दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में संदिग्ध आतंकी के आरोप में काफिल अहमद को बीते छह मई को गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस ने कहा है कि अहमद की गिरफ्तारी के संबंध में बेंगलूर पुलिस ने उसे जानकारी नहीं दी। अहमद पर 2010 में बैंगलुरू में चिन्नास्वामी स्टेडियम में बम धमाके का आरोप है।
 
एसएसपी गरिमा मल्लिक ने बताया कि अहमद के परिवारजनों से पुलिस को अहमद की गिरफ्तारी के संबंध में सूचना प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में नियम कानून बने हुए हैं। उसका पालन करते हुए गिरफ्तारी से पूर्व स्थानीय पुलिस को सूचित किया जाना चाहिए। इसका पालन नहीं हुआ है। इस प्रकार से पहले भी गिरफ्तारियां हुई है और ऐसी गिरफ्तारी पर स्थानीय स्तर पर क्षोभ उत्पन्न होता है। (एजेंसी)


First Published: Tuesday, May 08, 2012, 13:38

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: