पटना : बिहार के अररिया जिले की स्थानीय अदालत से अपने खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को चुनौती देते हुए स्वयंभू अध्यात्मिक गुरु निर्मल बाबा उर्फ निर्मलजीत सिंह नरुला ने पटना उच्च न्यायालय में आज एक याचिका दायर की।
निर्मल बाबा के अधिवक्ता विंध्याचल प्रसाद ने अध्यात्मिक गुरु की ओर से अदालत में आज यह याचिका दायर की। बाबा ने गिरफ्तारी वारंट की कानूनी वैधता को चुनौती दी है।
अररिया की एक निचली अदालत ने बीते शनिवार को निर्मल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सत्येंद्र रजक ने परिवादकर्ता राकेश कुमार सिंह के 21 अप्रैल के आवेदन पर वारंट जारी किया था। सिंह ने बाबा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। (एजेंसी)
First Published: Monday, May 21, 2012, 17:21