गोलीबारी में भारतीय मछुआरा घायल - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Thursday, June 20, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

गोलीबारी में भारतीय मछुआरा घायल

Friday, April 27, 2012, 13:03
Comments 0  
 
जामनगर (गुजरात) : अरब सागर में कल रात जखाउ तट के नजदीक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान के नौसैन्य कर्मियों ने भारतीय मछुआरों पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिससे एक मछुआरा घायल हो गया। समुद्री पुलिस के अधिकारियों ने आज बताया कि नौका में सवार छह मछुआरों में से एक दया भाई उस समय घायल हो गया जब पाकिस्तान की नौसैन्य सुरक्षा एजेंसी के कर्मियों ने बीती देर रात उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की।
 
घटना के समय वे अंतरराष्ट्रीय सीमा में मछली पकड़ रहे थे। उन्‍होंने बताया कि नौका ‘सागर भुजा’ पोरबंदर से थी और मछुआरे इसमें सवार होकर मछली पकड़ने गए थे। मछुआरे को ओखा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में ओखा के समुद्री पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
(एजेंसी)


First Published: Friday, April 27, 2012, 18:58

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: