श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि जम्मू में अब बस थोड़े से आतंकवादी बचे हैं, जो अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए हताश कोशिशें कर रहे हैं ।
मुख्यमंत्री राज्य के किश्तवार जिले में आतंकवादी हमले में सेना के एक जवान के मारे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे ।
उमर ने ट्विटर के जरिये अपनी प्रतिक्रया में कहा कि अब बस थोड़े आतंकवादी बचे हैं जो अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए हताश कोशिशें करते हैं ।’
उन्होंने कहा कि किश्तवार में गश्त के दौरान मारे गये जवान के परिजनों को संवेदना व्यक्त करता हूं । राज्य के पुलिस प्रमुख कुलदीप खुडा ने पिछले साल कहा था कि जम्मू कश्मीर में सिर्फ ढाई सौ आतंकवादी सक्रिय हैं । कल रात आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जवान नूर हुसैन बुधवार को शहीद हो गये ।
17वीं राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों और पुलिस ने किश्तवार जिले के पालमर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खबरें मिलने के बाद संयुक्त अभियान चलाया । अभियान के दौरान आतंकवदियों ने गोलियां चलायीं । अभियान दल ने भी जवाबी कार्रवाई की । मुठभेड़ देर रात तक चलती रही ।
(एजेंसी)
First Published: Thursday, May 03, 2012, 16:06