जम्मू में बारिश से 7 लोग मरे
Zeenews logo
English   
Thursday, May 23, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

जम्मू में बारिश से 7 लोग मरे

Monday, August 06, 2012, 11:45
Comments 0  
जम्मू में बारिश से 7 लोग मरेजम्मू: जम्मू एवं कश्मीर में जम्मू क्षेत्र के सुदूर पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण कई मकानों के ढहने से दो महिलाओं सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हो गए हैं।

मुख्य नदियों में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन ने इलाके में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। बाढ़ से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। ज्यादातर इलाकों में सड़क सम्पर्क दोबारा स्थापित कर लिया गया है। शनिवार और रविवार को मकान ढहने की घटनाओं में अब तक पांच लोगों के मरने की खबर है।

पुंछ, राजौरी, रामबन, डोडा, रीएसी, ऊधमपुर और कठुआ जिले के कुछ पहाड़ी हिस्सों में मकान ढह गए हैं।

पुलिस, सेना व भारतीय वायु सेना की मदद से नागरिक प्रशासन बचाव कार्य में लगा हुआ है। बचाव दलों ने बीते दो दिनों में बाढ़ में फंसे 100 से ज्यादा लोगों को बचा लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन बीते सप्ताहांत में हुई भारी बारिश से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। सरकार प्रभावितों को पर्याप्त मदद पहुंचाएगी।(एजेंसी)


First Published: Monday, August 06, 2012, 11:45

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: