तंबाकू खिला नवजात बेटी की हत्या - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Sunday, May 26, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

तंबाकू खिला नवजात बेटी की हत्या

Tuesday, April 10, 2012, 06:32
Comments 0  
भोपाल : बेटे की चाह रखने वाले एक पिता ने अपनी दो दिन की बेटी को तंबाकू खिलाकर मार डाला। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। नरेंद्र राणा (40) को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। वह ग्वालियर के मुरार इलाके का निवासी है। राणा ने छह महीने पहले अपनी बेटी की हत्या की थी।
 
राणा की पत्नी अनीता ने बीते साल 17 अक्तूबर को एक बेटी को जन्म दिया था। दो दिन बाद यह बच्ची मृत पाई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जो कि पुलिस को एक महीने पहले सौंपी गई, के मुताबिक, बच्ची की मौत निकोटीन के सेवन के कारण हुई है।
 
मुरार पुलिस स्टेशन के प्रमुख सूर्यकांत अवस्थी के मुताबिक अनीता ने पुलिस को बताया कि बेटी के जन्म के बाद राणा निराश था। अनीता के मुताबिक, जिस दिन वह प्राइवेट अस्पताल के वार्ड में घुसा था, उसी दिन उनकी बच्ची मृत पाई गई थी। पूछताछ के दौरान राणा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। (एजेंसी)


First Published: Tuesday, April 10, 2012, 12:02

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: