दिल्ली में भारी बारिश की संभावना
Advertisement

दिल्ली में भारी बारिश की संभावना

दिल्ली में मंगलवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली: दिल्ली में मंगलवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शाम तक भारी बारिश की सम्भावना व्यक्त की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दिन में बारिश की सम्भावना है। शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
सोमवार शाम से मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक शहर में 15.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मंगलवार सुबह वातावरण में 70 प्रतिशत आर्द्रता मापी गई। दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण दिल्ली का अधिकतम तापमान घटकर 33.2 डिग्री सेल्सियस हो गया था, वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। (एजेंसी)

Trending news