पुणे में शिवसेना नेता की हत्या

महाराष्ट्र के पुणे शहर में कुछ अज्ञात हमलावरों ने शिव सेना के एक नेता की उस समय हत्या कर दी, जब वह शहर के बाहर स्थित पार्टी कार्यालय से घर लौट रहे थे।

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर में कुछ अज्ञात हमलावरों ने शिव सेना के एक नेता की उस समय हत्या कर दी, जब वह शहर के बाहर स्थित पार्टी कार्यालय से घर लौट रहे थे। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। पीड़ित पांडुरंग अम्बिके (42) पुणे के बाहरी क्षेत्र में स्थित पार्टी की हवेली तालुका शाखा के प्रमुख थे।
अम्बिके पर सोमवार रात तीन अज्ञात लोगों ने उस वक्त हमला कर दिया था, जब वह अपने दुपहिया वाहन से घर लौट रहे थे। हमलावरों ने पहले उन्हें रोका और उसके बाद तेजधार हथियार से उनके सिर और बाह पर हमला कर दिया। पुलिस पोस्ट-मार्टम रपट का इंतजार कर रही है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.