भट्ट के खिलाफ कार्यवाही पर रोक - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Friday, May 24, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

भट्ट के खिलाफ कार्यवाही पर रोक

Wednesday, May 02, 2012, 18:17
Comments 0  
टैग्स::
अहमदाबाद : गुजरात हाईकोर्ट ने हिरासत में उत्पीड़न से जुड़े वर्ष 1990 के एक मामले में निलंबित आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट के खिलाफ कार्यवाही पर आज रोक लगा दी। भट्ट के खिलाफ जांच पर रोक लगाने वाले न्यायमूर्ति ए एस दवे ने राज्य सरकार और शिकायतकर्ता विजय सिंह भट्टी के खिलाफ नोटिस भी जारी किए। मामले की अगली सुनवाई 22 जून को होगी।
 
जामनगर की एक अदालत के निर्देश पर 21 अप्रैल को मामला दर्ज होने के बाद आईपीएस अधिकारी अपने वकील आई एच सैयद के माध्यम से हाईकोर्ट पहुंचे। विजय सिंह भट्टी ने जामनगर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एम.डी. कुंडालिया के समक्ष आवेदन दायर किया था। मजिस्ट्रेट ने पुलिस को इस मामले में शिकायत दायर करने को कहा था। भट्टी के अनुसार नवंबर, 1990 में कफ्र्यू के दौरान उन्हें थाने ले जाया गया था और तत्कालीन एसीपी भट्ट ने उन्हें कथित रूप से पीटा, फलस्वरूप उनकी एक किडनी खराब हो गयी। वह उस समय 40 वर्ष के थे। (एजेंसी)


First Published: Wednesday, May 02, 2012, 23:47

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: