मप्र: वन अधिकारी की संपत्ति 30 करोड़ - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Sunday, May 26, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

मप्र: वन अधिकारी की संपत्ति 30 करोड़

Tuesday, May 01, 2012, 16:27
Comments 0  

भोपाल : मध्य प्रदेश में काली कमाई करने वाले अफसरों की फेहरिस्त दिन प्रतिदिन लंबी होती जा रही है। लोकायुक्त पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में रतलाम के जिला वन मंडलाधिकारी एस.के. पलाश के पास 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की सम्पत्ति होने का खुलासा हुआ है।
 
लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को रतलाम, नीमच और मंदसौर में एक साथ की गई छापेमारी में पलाश के इंदौर, भोपाल, रतलाम, मंदसौर सहित अन्य स्थानों पर सात मकान, छह भूखंड, तीन टाटा 407, तीन ट्रक, 20 लाख रुपये नकद के अलावा कई बैंक खातों में 25 लाख रुपये जमा होने का पता चला है। छापेमारी उज्जैन के लोकायुक्त ने की।
 
पुलिस अधीक्षक अरुण मिश्रा ने आईएएनएस को बताया कि पलाश की पत्नी के नाम पर एक गैस एजेंसी व अन्य रिश्तेदारों के नाम पर दो पेट्रोल पम्प हैं। कार्रवाई अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। अभी तक पलाश की जितनी सम्पत्ति का पता चला है उसकी कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये आंकी गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य में लोकायुक्त ने पिछले कुछ महीनों के दौरान चपरासी से लेकर इंजीनियर तक के यहां छापेमारी की है। इन सभी के पास करोड़ों रुपये की सम्पत्ति होने का पता चला है।
(एजेंसी)


First Published: Tuesday, May 01, 2012, 21:57

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: