यमुना का जलस्तर कम हुआ - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Wednesday, May 22, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

यमुना का जलस्तर कम हुआ

Friday, August 19, 2011, 10:11
Comments 0  

दिल्ली में शुक्रवार को यमुना के जलस्तर में गिरावट के बावजूद वह अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है. जबकि यमुना में हरियाणा से आने वाली पानी की मात्रा में भी गिरावट दर्ज की गई है.
दिल्ली बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाली पानी की मात्रा में गिरावट दर्ज की गई है.
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को 10 बजे यमुना का जल स्तर लोहे के पुल पर 205.68 मीटर दर्ज किया गया। जो कि खतरे के निशान 204.83 मीटर से अधिक है.
हरियाणा द्वारा छोड़े गए जल की मात्रा काफी कम है. शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक हरियाणा से 37,225 क्युसेक पानी छोड़ा गया है.
उन्होंने बताया कि उम्मीद की जा रही है कि जल स्तर खतरे के निशान से नीचे आ जाएगा.
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के नियंत्रण कक्ष यमुना के दोनों तटों पर स्थित बांधों पर काम कर रहे हैं. साथ ही बाढ़ से निपटने के लिए 56 नौकाओं और कई पम्पों की व्यवस्था की गई है.
 


First Published: Friday, August 19, 2011, 15:42

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: