'राजस्थान को बदनाम कर रहे है आमिर खान' - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Sunday, May 26, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

'राजस्थान को बदनाम कर रहे है आमिर खान'

जयपुर : राजस्थान के चिकित्सा राज्य मंत्री डा राजकुमार शर्मा ने कहा है कि फिल्म अभिनेता आमिर खान टी वी शो ‘सत्यमेव जयते’ के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या को लेकर राजस्थान को बदनाम कर रहे है। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य में कन्या भ्रूण हत्या के मामलों की सुनवाई के लिए ट्रास्क फोर्स गठन करने की घोषणा अपने बजट भाषण में पहले ही कर चुके थे। आमिर खान के कार्यक्रम के बाद यह सब हुआ ऐसा नहीं है।
 
उन्होंने दावा किया कि कन्या भ्रूण हत्या के मामलों में राजस्थान की स्थिति अन्य राज्यों के मुकाबले अच्छी है। डा शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस समस्या पर काबू पाने के लिए योजना पहले से ही चल रही है। उन्होंने कहा कि आमिर खान कन्या भ्रूण हत्या जैसे गंभीर मुद्दे को मनोरंजन का माध्यम बना रहे है, जो उचित नहीं है।  (एजेंसी)


First Published: Monday, May 14, 2012, 20:51

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: