व्यवसायी ने पत्नी, बच्चों की हत्या कर दी जान
Advertisement

व्यवसायी ने पत्नी, बच्चों की हत्या कर दी जान

पंजाब के कपूरथला शहर में एक धनी प्रॉपर्टी डीलर ने अपने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।

चंडीगढ़ : पंजाब के कपूरथला शहर में एक धनी प्रॉपर्टी डीलर ने अपने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। प्रॉपर्टी डीलर अवतार सिंह (43) ने बुधवार सुबह अपनी पत्नी रूपींदर कौर (40), बेटे गौरव (13) और बेटी अमानत (8) की गोली मार कर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।
यह घटना बुधवार सुबह लगभग छह बजे की है। अवतार ने इन हत्याओं के लिए अपने लाइसेंसधारी बंदूक का इस्तेमाल किया था। कपूरथला जिले के पुलिस प्रमुख इंदर बीर सिंह ने कहा कि घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रापर्टी डीलर पिछले कुछ महीने से बेटे की बीमारी से परेशान था। (एजेंसी)

Trending news