सपा कार्यकर्ताओं पर अखिलेश का शिकंजा - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Friday, May 24, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

सपा कार्यकर्ताओं पर अखिलेश का शिकंजा

Saturday, March 17, 2012, 13:55
Comments 0  
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी में अनुशासन लाने के लिए एक आचार संहिता बनाने की पहल करते हुए आम कार्यकर्ताओं के अपने वाहनों पर पार्टी का झंडा लगाने पर पाबंदी लगा दी है।
 
सपा की प्रादेशिक इकाई के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने आज यहां बताया कि पार्टी को अनुशासित करने की मुहिम के तहत मुख्यमंत्री ने वाहनों पर पार्टी का झंडा, हूटर तथा लालबत्ती लगाकर उनके दुरुपयोग को रोकने के लिए आचार संहिता पर काम कहना शुरू किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में सपा के सत्ता में रहने पर दल से इतर लोगों ने पार्टी के झंडे का दुरुपयोग कर सरकार को बदनाम किया था। इसलिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ निश्चित पदाधिकारियों को छोड़कर बाकी लोगों को दल के झंडे का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है।
 
चौधरी ने बताया कि अब सिर्फ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, पदेन सदस्य, राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, पूर्व विधायक, पूर्व विधान परिषद सदस्य, पार्टी के जिला अथवा महानगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, पूर्व जिला अथवा महानगर अध्यक्ष, सम्बद्ध प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष तथा जिला अथवा महानगर अध्यक्ष ही अपने वाहनों पर सपा के झंडे का इस्तेमाल कर सकेंगे।
 
चौधरी ने बताया कि सपा के सत्ता में आते ही जगह-जगह कई ऐसे लोगों की होर्डिंग लगी देखी गई है, जिनका पार्टी से कोई सम्बन्ध नहीं रहा। आशंका है कि अराजक तत्व अपने नाम की होर्डिंग लगाएंगे, जिससे पार्टी की छवि प्रभावित होगी। इसके मद्देनजर निर्णय लिया गया है कि सभी जिलों में पार्टी से सबंधित होर्डिंग लगाने पर पाबंदी होगी।
 
उन्होंने बताया कि पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए आचार संहिता विकसित की जा रही है, जिसका अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन की मदद भी ली जाएगी। अगर कोई कार्यकर्ता आचार संहिता का उल्लंघन करेगा तो पहले तो उसे चेतावनी दी जाएगी। अगर तब भी वह अपना आचरण नहीं सुधारेगा तो उसे पार्टी से निकाल दिया जाएगा। (एजेंसी)


First Published: Saturday, March 17, 2012, 19:48

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: