ईडेन गार्डन की पिच को लेकर कोई विवाद नहीं: धोनी
Zeenews logo
English   
Tuesday, May 21, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

ईडेन गार्डन की पिच को लेकर कोई विवाद नहीं: धोनी

ईडेन गार्डन की पिच को लेकर कोई विवाद नहीं: धोनी ज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो

कोलकाता : ईडेन गार्डन की पिच की तैयारियों को लेकर हुए विवाद के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को कहा कि पिच को लेकर कोई विवाद नहीं है। टीम इंडिया के कप्‍तान ने यह भी कहा कि पिच क्‍यूरेटर प्रबीर मुखर्जी के साथ भी कोई मतभेद नहीं है।

धोनी ने सहजता के साथ आज कहा कि ईडेन गार्डन का विकेट अच्‍छा है। भारतीय टीम तीसरे टेस्‍ट में दो तेज गेंदबाजों और दो स्पिनर्स के साथ उतरेगी।

इससे पहले, भारतीय खिलाड़ी अपने ट्रेनिंग सत्र के दौरान काफी सहज दिख रहे थे, लेकिन कप्तान और क्यूरेटर प्रबीर मुखर्जी ने एक-दूसरे से दूरी कायम रखी। ईडेन गार्डन पिच की तैयारियों को लेकर हुए विवाद के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अनुभवी क्यूरेटर प्रबीर मुखर्जी के बीच असहजता साफ दिखी क्योंकि अभ्‍यास के दौरान दोनों ने एक-दूसरे की ओर नहीं देखा।

गौर हो कि चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर होने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रहे तीसरे क्रिकेट टेस्ट के जरिये वापसी की कोशिश करेगी। मुंबई में टर्निंग विकेट पर दूसरा टेस्ट गंवाने के बाद ईडन गार्डन पर होने वाले मैच की पिच को लेकर विवाद पैदा हो गया था। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टर्निंग विकेट बनाने की हिमायत की, जिससे स्थानीय क्यूरेटर प्रबीर मुखर्जी ने उसे ‘अनैतिक और अनुचित’ बताया था। मामले को सुलझाने के लिए बीसीसीआई ने पूर्वी क्षेत्र के क्यूरेटर आशीष भौमिक को मुखर्जी की मदद के लिए भेजा। पिच को लेकर विवाद इतना सुखिर्यों में रहा कि यह देखना होगा कि क्या मेजबान टीम उसे भुलाकर खेल पर फोकस कर सकेगी।

भारत ने 1984-85 के बाद से किसी श्रृंखला में इंग्लैंड के हाथों पराजय नहीं झेली है। उस समय डेविड गावर की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की थी, लेकिन पिछले एक साल में टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। वे नंबर वन से खिसककर रैंकिंग में पांचवें स्थान पर आ गए। इस मैच में जहां भारत की प्रतिष्ठा दाव पर होगी, वहीं इंग्लैंड भी साबित करना चाहेगा कि वह स्पिन को बखूबी खेलकर भारत में भी जीत दर्ज कर सकता है।



First Published: Tuesday, December 04, 2012, 14:41

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: