पुराने हैदराबाद में स्थिति शांतिपूर्ण
Zeenews logo
English   
Friday, May 24, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

पुराने हैदराबाद में स्थिति शांतिपूर्ण

Saturday, November 17, 2012, 13:06
Comments 0  
हैदराबाद: पुराने हैदराबाद शहर में एक धार्मिक स्थल पर हुए विवाद को लेकर शुक्रवार को भड़की हिंसा के बाद माहौल शांतिपूर्ण है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने चारमीनार के आसपास लोगों एवं गाड़ियों की आवाजाही पर लगे कुछ प्रतिबंधों को हटा दिया है जहां ऐतिहासिक मक्का मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद पत्थराव की घटना सामने आई थी।

भीड़ के पथराव और पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने एवं आंसू गैस छोड़े जाने से पांच पुलिसकर्मी सहित 10 लोग घायल हो गए। भीड़ ने कई वाहनों को भी आग लगा दी थी। घटना के बाद पुलिस ने ऐतिहासिक स्मारक की ओर जाने वाले सभी मार्ग सील कर दिए हैं। जिससे वहां कर्फ्यू जैसी स्थिति बन गई थी।

पुलिस ने शनिवार सुबह चारमीनार की तरफ जाने वाली सड़क से बेरिकेड हटा लिए थे, जिससे लोगों को राहत मिली है। पुलिस का कहना है कि अब दुकानें दोबारा खोली जा सकती हैं।

हालांकि, सात थाना क्षेत्रों में के तहत आने वाले इलाकों में पांच से ज्यादा लोगों के एकत्र होने पर लगाया गया प्रतिबंध जारी है।

पुलिस आयुक्त के मुताबिक शुक्रवार की हिंसा के सिलसिले में 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हैदराबाद एवं मजलिस-ए-इतेहादुल मुसलमीन (एमआईएम) के सांसदों पुलिस पर कई मासूम युवाओं को गिरफ्तार करने का आरोप लगाते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है। (एजेंसी)


First Published: Saturday, November 17, 2012, 13:06

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: