अप्रैल में शादी करेंगे सैफ-करीना!

बॉलीवुड की हॉट जोड़ियों में से एक सैफ अली खान और करीना कपूर अपनी फिल्म ‘ऐजेंट विनोद’ के रिलीज के बाद शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

मुंबई: बॉलीवुड की हॉट जोड़ियों में से एक सैफ अली खान और करीना कपूर अपनी फिल्म ‘ऐजेंट विनोद’ के रिलीज के बाद शादी के बंधन में बंध सकते हैं। फिल्म 23 मार्च को रिलीज होगी।

 

सूत्रों की माने तो दोनों अप्रैल में शादी कर सकते हैं। वैसे सैफ अली खान और करीना कपूर के इस साल में शादी के बंधन में बंधने की चर्चा जोरों पर है। मगर दोनों इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

 

चर्चा तो यह भी है कि ये लव बर्ड 14 फरवरी को वेलेनटाइन डे पर एक-दूजे के हो सकते हैं, लेकिन ऐसा संभव नहीं दिख रहा। आगामी 15 जनवरी को दोनों स्विट्जरलैंड से ही शूटिंग करके लौटेंगे। इसके बाद दोनों फिल्म के प्रचार में भी लग जाएंगे। इसके बाद के समय में दोनों शादी कर सकते हैं और अप्रैल के अंत में 'सैफीना' की जोडी हनीमून पर जा सकती है। करीना को इसका बेसब्री से इंतजार है और वो इसकी तैयारी में भी लग गई है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.