पसंद आएगा 'जन्नत 2' का संगीत : इमरान
Advertisement

पसंद आएगा 'जन्नत 2' का संगीत : इमरान

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी को उम्मीद है कि उनकी आने वाली फिल्म 'जन्नत 2' का संगीत दर्शकों को पसंद आएगा।

मुम्बई : बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी को उम्मीद है कि उनकी आने वाली फिल्म 'जन्नत 2' का संगीत दर्शकों को पसंद आएगा। इमरान ने रेडियो सिटी 91.1 एफएम पर 'जन्नत 2' के संगीत के प्रीमियर के मौके पर कहा, फि ल्म का संगीत बहुत मधुर है। 'जन्नत 2' की पूरी टीम की संगीत गुणवत्ता के मामले में एक अलग पसंद है और इसी वजह से जब टीम एक साथ आती है, तो असाधारण संगीत कार्यक्रम की उम्मीद होती है।'

 

विश्वा फिल्म्स के निर्माता महेश भट्ट भी इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि 2008 में रिलीज हुई 'जन्नत' का सिक्वेल भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होगा। महेश भट्ट ने कहा कि 'जन्नत' की संगीत सफलता को 'जन्नत 2' निश्चित तौर पर दोहराएगी। कुणाल देशमुख निर्देशित यह फिल्म चार मई को बड़े पर्दे पर आ जाएगी। फिल्म में इमरान, रणदीप हुड्डा, इमरान जाहिद और ईशा गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। (एजेंसी)

Trending news