टोक्यो : पॉप संगीत की मलिका लेडी गागा द्वारा इस्तेमाल किये गये एक चाय के कप और फुटबाल को यहां एक नीलामी में करीब 60 लाख येन में बेच दिया गया।
इस नीलामी को आयोजित करने वाले याहू जापान ने बताया कि करीब एक सप्ताह चली इस नीलामी में 1300 बोलियां लगाई गई। इसमें सबसे अधिक दाम 6,011,000 येन लगा।
उसने कहा कि भुगतान के बाद इस नीलामी की पुष्टि की जायेगी। (एजेंसी)
First Published: Monday, May 07, 2012, 21:15