सलमान ने शाहरूख का बचाव आखिर क्यों किया !
Advertisement

सलमान ने शाहरूख का बचाव आखिर क्यों किया !

बॉलीवुड में आपको शायद सबकुछ दिख जाए लेकिन सलमान और शाहरूख एक मंच पर हो यह शायद ही आप कभी देख पाए हो।

ज़ी न्यूज ब्यूरो

मुंबई: बॉलीवुड में आपको शायद सबकुछ दिख जाए लेकिन सलमान और शाहरूख एक मंच पर हो यह शायद ही आप कभी देख पाए हो। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे के बारे में बातें करना या एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते। सलमान और शाहरूख में मतभेद, उनके बीच की तल्खी की खबरें मीडिया में हमेशा आती रही है। लेकिन एक बार जब सलमान ने बिग बॉस-6 में शाहरूख खान की जमकर तारीफ की थी उसके बाद से यह कहा जाने लगा कि दोनों का मनमुटाव खत्म हो गया है और दोनों में दोस्ती की शुरुआत हो सकती है।

सलमान खान ने इस मसले पर अंग्रेजी अखबार अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा है कि इसमें व्यक्तिगत कुछ भी नहीं है। हम (शाहरूख और मैं) फिल्म उद्योग में कड़ी मेहनत करते हैं तभी जाकर हमें वह सबकुछ हासिल हुआ है जो आज हम है। उन्होंने कहा कि इसमें फर्क है कि सच क्या है और क्या नहीं है और मैं हमेशा सच के साथ ही रहता हूं। यहीं बात मैंने प्रीति जिंटा के बारे में भी कहा था। उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं कि लोग इन बातों को इस प्रकार से क्यूं लेते है्।
पिछले दिनों रियलिटी शो बिग बॉस-6 के प्रतियोगी इमाम सिद्दीकी ने जब सलमान से कहा था कि उन्‍होंने एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए प्रियंका और शाहरुख को लिया जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। फिर सलमान ने शाहरूख की तारीफ करते हुए कहा था कि शाहरुख को लोग उनके काम के लिए पसंद करते हैं। उनका अपना अलग औरा है और इसके लिए उन्‍होंने कड़ी मेहनत की है।
इसीके बाद से यह कहा जा रहा है कि सलमान शाहरूख के साथ मनमुटाव की बात को भुला चुके हैं और दोनों के बीच के गिले-शिकवे दूर हो चुके हैं। लेकिन दोनों में से किसी ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है।

Trending news