‘काका’ की अस्थियां गंगा में विसर्जित

हिन्दी फिल्म जगत के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना की अस्थियां बुधवार दोपहर यहां लक्ष्मण झूला स्थित बिड़ला घाट पर पतित पावनी गंगा में प्रवाहित कर दी गई।

ऋषिकेश : हिन्दी फिल्म जगत के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना की अस्थियां बुधवार दोपहर यहां लक्ष्मण झूला स्थित बिड़ला घाट पर पतित पावनी गंगा में प्रवाहित कर दी गई। राजेश खन्ना की छोटी बेटी रिंकी खन्ना और उनकी पत्नी डिंपल कपाड़िया ने अस्थियां गंगा विसर्जित करने का कार्य पौड़ी जिले के लक्ष्मण झूला क्षेत्र के बिड़ला घाट पर पूरे विधि विधान के साथ दोपहर करीब दो बजे संपन्न किया।
अस्थि विसर्जन के कार्यक्रम को देखते हुए इस घाट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मीडिया को कार्यक्रम स्थल से दूर रखा का गया था। हालांकि, ‘काका’ के दीवानों के हुजूम ने दूर से ही अपने चहेते अभिनेता को भावभीनी विदाई दी। इस कार्यक्रम में राजेश खन्ना के दामाद फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना और नाती आरव शामिल नहीं हुए। राजेश खन्ना का पिछले हफ्ते लंबी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया था। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.