'NCTC पर राजनीति कर रहा विपक्ष' - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Thursday, May 24, 2012 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

'NCTC पर राजनीति कर रहा विपक्ष'

Wednesday, February 22, 2012, 20:48
नई दिल्ली: कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक केंद्र (एनसीटीसी) को लेकर विपक्षी दल राजनीति कर रहे हैं और इसलिए सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से दिए गए इस आश्वासन के बावजूद कि उनकी चिंताओं का समाधान किया जाएगा, वे इसमें तमाम तरह की खामियां गिना रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, विपक्ष राजनीतिक कारणों से एनसीटीसी पर हमले कर रहा है।
 
कांग्रेस ने यह भी कहा कि आतंक निरोधी तंत्र के समर्थन में जितने भी राजनीतिक दल हैं, उन सभी को एनसीटीसी का समर्थन करना चाहिए।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इसके संदर्भो को समझे बिना ही इससे 'संघवाद को खतरे' का हौवा खड़ा कर रहा है। तिवारी ने कहा, केंद्र राज्यों से बातचीत कर रहा है। एनसीटीसी पर उनकी आपत्तियों को ध्यान में रखा जाएगा।
 
प्रधानमंत्री ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश तथा ओडिशा के प्रधानमंत्रियों को पत्र लिखकर आश्वस्त किया कि उनकी चिंताओं का समाधान किया जाएगा, लेकिन वे निर्णय को लटकाएं नहीं। 
(एजेंसी)

First Published: Wednesday, February 22, 2012, 15:06

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: