'बिग बी' ही बताएंगे पोती का नाम - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Thursday, May 24, 2012 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

'बिग बी' ही बताएंगे पोती का नाम

ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई : आखिरकार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी बी को उसका नाम मिल ही गया। लेकिन नाम जानने के लिए थोड़ा इंतजार अभी और करना होगा। अभी भी उसके नाम को सार्वजनिक नहीं किया गया है क्योंकि पोती बी के दादाजी बिग बी अभी अस्पताल में जो हैं।
 
हालांकि छन-छन कर जो खबरें आ रही है उसके मुताबिक 'बेटी बी' के नाम की शुरुआत अ और आ अक्षर से है। शोभा डे के हवाले से जो ट्विट किया गया है उसके मुताबिक बेटी बी का नाम अभिलाषा रखा गया है। माना जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन जैसे ही डिस्चार्ज होंगे, वह अपनी पोती बी का नाम दुनिया के सामने जगजाहिर कर देंगे।
 
अभिषेक ने भी अपनी बिटिया के लिए नाम खोज लेने की बात मान ली है। उनका कहना है कि जल्द ही यह नाम सार्वजनिक कर दिया जाएगा। जूनियर बच्चन का कहना है कि हम नामकरण जैसा समारोह नहीं करने वाले हैं।

First Published: Wednesday, February 22, 2012, 04:12

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: