व्यायाम से बढ़ाएं याददाश्त - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Thursday, May 24, 2012 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

व्यायाम से बढ़ाएं याददाश्त

Monday, February 20, 2012, 08:49
लंदन: व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, डाक्टर हमेशा इसकी सलाह देते हैं। लेकिन अब एक नए अध्ययन के मुताबिक रोज करीब एक घंटे व्यायाम करना बच्चों और वयस्कों दोनों में याददाश्त और सीखने की क्षमता को तेज करने में मदद कर सकता है।
 
द डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक शोधकर्ताओं ने पाया कि छह माह से एक साल के बीच रोज पैदल चलना या साइकिल चलाना याद्दाश्त और समस्याओं को सुलझाने में वयस्कों में 15 से 20 प्रतिशत सुधार ला सकता है। अपने अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि इस तरह के व्यायाम दिमाग के अहम हिस्सों का आकार बढ़ाते हैं।
 
शोध के अगुवा प्रोफेसर आर्ट क्रेमर ने कहा कि यह दुखद है कि उम्र के साथ हमारे मस्तिष्क का आकार घटता जाता है। उम्र के साथ जीवनशैली भी कुछ सुस्त हो जाती है। हमने पाया कि व्यायाम से दिमाग की कार्यप्रणाली और संरचना में सुधार होता है। (एजेंसी)

First Published: Monday, February 20, 2012, 02:55

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: