मुंबई तट के पास ONGC के कुएं में गैस लीक, कोई हताहत नहीं

मुंबई तट के समीप मुंबई हाई के तेल एवं गैस क्षेत्र में सरकारी स्वामित्व वाली ONGC द्वारा एक कुएं से उत्खनन की जा रही उच्च दाब एवं बेहद ज्वलनशील गैस के लीक होने की आज जानकारी मिली।

नई दिल्ली : मुंबई तट के समीप मुंबई हाई के तेल एवं गैस क्षेत्र में सरकारी स्वामित्व वाली ONGC द्वारा एक कुएं से उत्खनन की जा रही उच्च दाब एवं बेहद ज्वलनशील गैस के लीक होने की आज जानकारी मिली।

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम ने फौरन सुरक्षा प्रक्रियाओं को शुरू कर दिया तथा उत्खनन अभियान को रोक दिया गया। साथ ही सभी गैर जरूरी कर्मचारियों को वहां से हटाया गया है।

शीर्ष सूत्रों ने कहा कि कोई धमाका नहीं हुआ है। यह महज गैस लीक थी। सभी परिचालन सुरक्षित हैं। जान और माल की कोई क्षति नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार उत्खनन के दौरान अप्रत्याशित रूप से कुछ गैस लीक हुई।

ओएनजीसी मुंबई हाई नार्थ फील्ड के एनएफ नामक प्लेटफार्म से साइड ट्रैक वैल में उत्खनन कर रही थी। सूत्रों ने कहा, 1000 से 1100 मीटर की कम गहराई में गैस पूल की उम्मीद नहीं थी। लेकिन उत्खनन अभियान के दौरान कुछ गैस बाहर निकल आयी तथा हमने सभी एहतियाती उपाय किये। साइड ट्रैक वैल मूल वेलबोर से दूर गौण वैलबोर है। यह काम मूल वैलबोर के अनप्रयुक्त को बाईपास करने या समीपवर्ती भूगर्भीय विशेषताओं का पता लगाने के लिए किया जाता है।

सूत्रों ने बताया कि उत्खनन अभियान रोक दिया गया है तथा गैस प्रवाह को रोकने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी गैर जरूरी लोगों को हटा लिया गया है। उत्खनन स्थल पर 82 लोग थे जिनमें से 40 लोगों को हटा लिया गया है। अग्निशमन उपकरणों को स्थल पर पहुंचाया गया है। नौसेना, तटरक्षक तथा हेलीकाप्टर कंपनी पवन हंस बचाव अभियान में मदद कर रही है।

 

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.