विदेशों में कमजोर रूख के चलते सोने में गिरावट जारी, चांदी भी टूटी

विदेशों में कमजोर रूख के बीच स्टाकिस्टों की बिकवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 120 रुपए की गिरावट के साथ 28,530 रुपए प्रति 10 ग्राम बोले गए।

विदेशों में कमजोर रूख के चलते सोने में गिरावट जारी, चांदी भी टूटी

नई दिल्ली: विदेशों में कमजोर रूख के बीच स्टाकिस्टों की बिकवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 120 रुपए की गिरावट के साथ 28,530 रुपए प्रति 10 ग्राम बोले गए।

वही औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर मांग के चलते चांदी केवी 320 रुपए की गिरावट के साथ 44,980 रुपए किलो रहे गए। बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशों में कमजोर रूख के बीच स्टाकिस्टों की बिकवाली और आभूषण निर्माताओं की मांग कमोर पड़ने से सोने, चांदी की कीमतों में गिरावट आई। न्यूर्याक में सोने के भाव 0.14% गिरकर 1315.10 डॉलर प्रति औंस रहे।

दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 120 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश:28530 रुपए और 28330 रुपए प्रति 10 ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 24,900 रुपए प्रति 8 ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए चांदी तैयार के भाव 320 रुपए की गिरावट के साथ 44980 रुपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 120 रुपए टूट कर 44530 रुपए किलो बंद हुए।

सीमित कारोबार के दौरान चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 79000: 80000 रुपए प्रति सैकंड़ा अपरिवर्तित बंद हुए। :

   

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.