दो दिन की तेजी के बाद सोना टूटा, चांदी भी कमजोर
Advertisement

दो दिन की तेजी के बाद सोना टूटा, चांदी भी कमजोर

कमजोर वैश्विक रूख के बीच स्टाकिस्टों की बिकवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव दो दिन की तेजी के बाद आज 50 रुपए की गिरावट के साथ 28,450 रुपए प्रति दस ग्राम बोले गए।

नई दिल्ली : कमजोर वैश्विक रूख के बीच स्टाकिस्टों की बिकवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव दो दिन की तेजी के बाद आज 50 रुपए की गिरावट के साथ 28,450 रुपए प्रति दस ग्राम बोले गए।

वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग में कमी के चलते चांदी के भाव 350 रुपए की गिरावट के साथ 45,150 रुपए प्रति किलो रह गये। बाजार सूत्रों के अनुसार कमजोर वैश्विक रू़ख के बीच स्टाकिस्टों की बिकवाली के चलते सोने में चांदी में गिरावट आई।

न्यूयार्क में सोने के भाव 0.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1309.40 डालर और चांदी के भाव 1.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20.88 डालर प्रति औंस रहे। दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 50 रुपए की हानि के साथ क्रमश: 28,450 रुपए और 28,250 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 24,900 रुपए प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए।

चांदी तैयार के भाव 350 रुपए की गिरावट के साथ 45,150 रुपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 410 रुपए टूटकर 44,930 रुपए किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव 1000 रुपए की गिरावट के साथ 79,000 : 80,000 रुपए प्रति सैकड़ा बंद हुए।

Trending news