होंडा ने Mobilio कार भारत में की लॉन्च, कीमत 6.49 लाख से शुरू

जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने आज देश में अपना पहला बहुउद्देश्यीय वाहन मोबिलियो पेश किया। दिल्ली शो-रूम में इसकी कीमत 6.49 लाख रुपये से 10.86 लाख रुपये के बीच है। कंपनी ने मारुति सुजुकी की एर्तिगा की टक्कर में इसे पेश किया है। दिल्ली शो-रूम में मारुति सुजुकी की एर्तिगा की कीमत भी इतनी ही है।

होंडा ने Mobilio कार भारत में की लॉन्च, कीमत 6.49 लाख से शुरू

नई दिल्ली : जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने आज देश में अपना पहला बहुउद्देश्यीय वाहन मोबिलियो पेश किया। दिल्ली शो-रूम में इसकी कीमत 6.49 लाख रुपये से 10.86 लाख रुपये के बीच है। कंपनी ने मारुति सुजुकी की एर्तिगा की टक्कर में इसे पेश किया है। दिल्ली शो-रूम में मारुति सुजुकी की एर्तिगा की कीमत भी इतनी ही है।

दिल्ली शो-रूम में कंपनी के 7 सीटों वाले नये वाहन मोबिलियो के पेट्रोल संस्करण की कीमत 6.49 लाख से 8.76 लाख के बीच है, जबकि डीजल संस्करण वाले वाहन की कीमत 7.89 लाख रुपये से 10.86 लाख रुपये के बीच है।

Petrol Price

Honda Mobilio E: Rs 6.49 Lakh
Honda Mobilio S: Rs 7.5 Lakh
Honda Mobilio V: Rs 8.76 Lakh

Diesel Price

Honda Mobilio E: Rs 7.89 Lakh
Honda Mobilio S: Rs 8.60 Lakh
Honda Mobilio V: Rs 9.76 Lakh
Honda Mobilio Rs: Rs 10.86 Lakh

होंडा कार इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिरोनोरी कनायामा ने यहां संवाददाताओं से कहा, होंडा की अमेज और सिटी कार की सफलता से उत्साहित होकर कंपनी ने होंडा मोबिलियो पेश की है। अमेज और सिटी की बदौलत कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 83 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की थी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक योशियुकी मत्सुमोटो ने कहा भारत अभी भी कंपनी के लिए प्रमुख रणनीतिक बाजार बना हुया है और मोबिलियो की पेशकश के बाद कंपनी को अपनी वृद्धि बनाये रखने में सफलता मिलेगी। मोबिलियो को कंपनी के बैंकाक शोध एवं विकास केन्द्र में विकसित किया गया है। इसे विशेष रूप से एशियाई बाजार जैसे भारत और इंडोनेशिया के लिए बनाया गया है। देश में कंपनी के इस वाहन का उत्पादन ग्रेटर नोएडा संयंत्र में किया जाएगा।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.