सरकार ने सोने पर आयात शुल्क मूल्य घटकर 425 डॉलर/10 ग्राम किया
Advertisement

सरकार ने सोने पर आयात शुल्क मूल्य घटकर 425 डॉलर/10 ग्राम किया

सरकार ने अंतरराष्ट्रीय कीमत में गिरावट के कारण सोने पर आयात शुल्क मूल्य घटकर 425 डॉलर प्रति 10 ग्राम कर दिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है। वहीं चांदी पर शुल्क मूल्य बढ़ाकर 690 डॉलर प्रति किलोग्राम कर दिया गया है। जून 30 को समाप्त पखवाड़े में आयातित सोने पर शुल्क मूल्य 428 डॉलर प्रति 10 ग्राम और चांदी पर 688 डॉलर प्रति किलोग्राम रखा गया था।

सरकार ने सोने पर आयात शुल्क मूल्य घटकर 425 डॉलर/10 ग्राम किया

नई दिल्ली : सरकार ने अंतरराष्ट्रीय कीमत में गिरावट के कारण सोने पर आयात शुल्क मूल्य घटकर 425 डॉलर प्रति 10 ग्राम कर दिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है। वहीं चांदी पर शुल्क मूल्य बढ़ाकर 690 डॉलर प्रति किलोग्राम कर दिया गया है। जून 30 को समाप्त पखवाड़े में आयातित सोने पर शुल्क मूल्य 428 डॉलर प्रति 10 ग्राम और चांदी पर 688 डॉलर प्रति किलोग्राम रखा गया था।

वैश्विक मूल्य में उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखकर आयात शुल्क मूल्य हर पखवाड़े संशोधन किया जाता है। यह वह आधार मूल्य होता है जिस पर सीमा शुल्क निर्धारित किया जाता है ताकि आयात कीमत कम दिखा कर शुल्क चोरी न की जा सके। शुल्क मूल्य को केंद्रीय उत्पाद एवं सीम शुल्क बोर्ड अधिसूचित करता है। सिंगापुर और न्यूयार्क दोनों बाजारों में सोने की कीमत आज घटकर 1,300 डॉलर प्रति औंस रह गई।

वैश्विक बाजार में नरमी के बीच स्टाकिस्टों की बिकवाली जारी रहने के कारण दिल्ली में सोना लगतार तीसरे दिन गिरावट जारी रखते हुए आज 155 रुपए गिरकर 28,175 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सोने का आयात सात महीने तक घटने के बाद जून में 65.13 प्रतिशत बढ़कर 3.12 अरब डॉलर हो गया। सोना, पेट्रोलियम के बाद देश में सबसे अधिक आयातित होने वाला उत्पाद है।

 

Trending news