किरलोस्कर ब्रदर्स लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में
Advertisement

किरलोस्कर ब्रदर्स लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में

किरलोस्कर ब्रदर्स लि. (केबीएल) के कोयम्बटूर के पूर्णत: महिला संयंत्र को उसके ‘मिशन महिला 20’ के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिली है।

नई दिल्ली : किरलोस्कर ब्रदर्स लि. (केबीएल) के कोयम्बटूर के पूर्णत: महिला संयंत्र को उसके ‘मिशन महिला 20’ के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिली है। कंपनी की एक विज्ञप्ति के मुताबिक उसके तरल चीजों के प्रबंध के लिए पम्प बनाने वाली कंपनी की महिला श्रमिकों ने 17.25 सेकेंड में पंप असेंबल करने का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है, जिसके लिए उसका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में आ गया है।
लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का रजत जयंती वर्ष महिला सशक्तीकरण को समर्पित है और उसने एक समारोह में इस संयंत्र की महिला श्रमिकों की इस उपलब्धि के सम्मान के रूप में प्रमुख डा. आर वी राजकुमार को सम्मानित किया।
किरलोस्कर ब्रदर्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजय किलरेस्कर ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। महिला सशक्तीकरण के हमारे प्रयासों को मान्यता मिली है। कोयम्बटूर संयंत्र पूर्व में भी कई उपलब्धियां हासिल कर चुका है, और यह सम्मान हमारे लिए एक और बड़ी उपलब्धि है। किलरेस्कर ने कहा कि महिला कर्मचारियों के समर्पण की वजह से हम पंप को असेंबल करने के समय को 60 सेकेंड से घटाकर औसतन 20 सेकेंड पर लाने में कामयाब हुए हैं। इससे संयंत्र का उत्पादन प्रति लाइन 34,000 पंप मासिक पर पहुंच गया है।
(एजेंसी)

Trending news