विश्व में 2.2 करोड़ से अधिक लोग ‘गरीबी में डूबे या गरीबी के कगार पर’ : संयुक्त राष्ट्र
Advertisement

विश्व में 2.2 करोड़ से अधिक लोग ‘गरीबी में डूबे या गरीबी के कगार पर’ : संयुक्त राष्ट्र

विश्व में 2.2 करोड़ से अधिक लोग ‘गरीबी में डूबे या गरीबी के कगार पर हैं। वित्तीय संकट, प्राकृतिक आपदाओं, महंगी होती खाद्य वस्तुओं व हिंसक संघर्ष से गरीबी की समस्या और विकराल रूप ले रही है। आज संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

टोक्यो : विश्व में 2.2 करोड़ से अधिक लोग ‘गरीबी में डूबे या गरीबी के कगार पर हैं। वित्तीय संकट, प्राकृतिक आपदाओं, महंगी होती खाद्य वस्तुओं व हिंसक संघर्ष से गरीबी की समस्या और विकराल रूप ले रही है। आज संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) द्वारा यहां जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि जहां दुनियाभर में गरीबी घट रही है, असमानता व ‘ढांचागत कमजोरी’ एक गंभीर खतरा बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 91 विकासशील देशों में करीब डेढ अरब लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते हैं, जबकि अन्य 80 करोड़ लोग गरीबी रेखा के किनारे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘प्राकृतिक आपदाओं, जलवायु परिवर्तन एवं वित्तीय झटके का असर जिन लोगों पर सबसे अधिक पड़ने की संभावना है, ऐसे लोगों को सशक्त किए जाने व उनकी रक्षा किए जाने की जरूरत है।

Trending news