शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 37 अंक नीचे

एशियाई बाजारों में नरमी के रुख के बीच कोषों एवं छोटे निवेशकों की सतत बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को 37 अंक से अधिक की गिरावट के साथ खुला।

मुंबई : एशियाई बाजारों में नरमी के रुख के बीच कोषों एवं छोटे निवेशकों की सतत बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को 37 अंक से अधिक की गिरावट के साथ खुला।
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 37.60 अंक नीचे 21,227.58 अंक पर खुला। कल सेंसेक्स 24.31 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था। आईटी, टेक्नोलाजी, बैंकिंग और कैपिटल गुड्स शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई।
इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 7.10 अंक नीचे 6,311.80 अंक पर खुला। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.