कांग्रेस नेताओं पर नक्सली हमला 
नक्सलियों ने शनिवार को एक बड़े हमले को अंजाम देते हुए छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हमला कर दिया जिससे पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा की मृत्यु हो गई जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्या चरण शुक्ल गंभीर रूप से घायल हो गए।