27 साल की हुईं `दबंग` गर्ल सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड में `दबंग` गर्ल नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा आज 27 साल की हो गईं। सोनाक्षी को बॉलीवुड में कदम रखे अभी कुछ ही साल हुए हैं लेकिन इस अभिनेत्री ने अपने अभिनय से एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पुत्री सोनाक्षी की कई फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं।

ज़ी मीडिया ब्यूरो
मुंबई : बॉलीवुड में `दबंग` गर्ल नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा आज 27 साल की हो गईं। सोनाक्षी को बॉलीवुड में कदम रखे अभी कुछ ही साल हुए हैं लेकिन इस अभिनेत्री ने अपने अभिनय से एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पुत्री सोनाक्षी की कई फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं।
सोनाक्षी का जन्म 2 जून 1987 को हुआ और अभियन इन्हें विरासत में मिली। सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में की। जबकि फिल्मी करियर की शुरुआत 2010 में `दबंग` से की। इस फिल्म में सोनाक्षी ने सलमान खान के साथ काम किया। सलमान और सोनाक्षी की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।
इसके बाद सोनाक्षी ने दबंग 2, सन ऑफ सरदार, राउडी राठौर और आर राजकुमार जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया। वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म लुटेरा को टिकट खिड़की पर अपेक्षित सफलता नहीं मिली, लेकिन इस फिल्म में सोनाक्षी के अभिनय को दर्शकों तथा समीक्षकों ने बेहद पसंद किया।
सोनाक्षी की आने वाली फिल्मों में `हॉलीडे`, `एक्शन जैक्शन` और `तेवर` प्रमुख है। सोनाक्षी सिन्हा तमिल फिल्म `लिंगा` में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी के अपोजिट रजनीकांत हैं। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.