विदेशी व्यक्ति का दावा-ऐश्वर्या के साथ था रोमांटिक रिश्ता

ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार चर्चा की वजह उनकी प्रेग्नेंसी नहीं बल्कि कुछ और है। श्रीलंकाई मूल के एक व्यक्ति ने दावा किया है कि ऐश्वर्या ने जिस समय शादी की उस समय दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ता था।

ज़ी मीडिया ब्यूरो
मुंबई : ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार चर्चा की वजह उनकी प्रेग्नेंसी नहीं बल्कि कुछ और है। श्रीलंकाई मूल के एक व्यक्ति ने दावा किया है कि ऐश्वर्या ने जिस समय शादी की उस समय दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ता था। एक समाचार पत्र के मुताबिक श्रीलंकाई नागरिक निरोशन देवप्रिय ने दावा किया है कि ऐश्वर्या की धोखेबाजी की वजह से वह डिप्रशेन में चला गया। देवप्रिय ने कहा है कि ऐश्वर्या ने उसे धोखा देकर अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।
गौरतलब है कि निरोशन के इस आरोप के बाद ऐश्वर्या एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं।
देवप्रिय का कहना है कि ऐश्वर्या के साथ संबंध होने के कारण ही वह डिप्रेशन के शिकार हो गए। देवप्रिय के मुताबिक अब तक उन्होंने ऐश्वर्या के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इस संबंध में वे अभी बच्चन परिवार की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि 7 साल पहले अभिषेक और एश्वर्या की शादी 20, अप्रैल 2007 में हुई थी। इसके पहले ऐश्वर्या का नाम
अभिनेता सलमान खान और विवेक ओबेराय के साथ जुड़ चुका है। जबिक अभिषेक बच्चन अपनी शादी से पहले करिश्मा कपूर के नजदीक रहे हैं।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.