फिल्म `2 स्टेट्स` के लिए दौरे पर निकलीं आलिया भट्ट

अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी फिल्म `हाईवे` के बाद अब एक बार फिर दौरे पर निकली हैं, लेकिन इस बार यह दौरा अपनी आगामी फिल्म `2 स्टेट्स` का अलग-अलग शहरों में प्रचार करने के लिए है। आलिया ने रविवार को ट्विटर पर लिखा कि दोबारा शहर का दौरा! लखनऊ के लिए रवाना।

मुंबई : अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी फिल्म `हाईवे` के बाद अब एक बार फिर दौरे पर निकली हैं, लेकिन इस बार यह दौरा अपनी आगामी फिल्म `2 स्टेट्स` का अलग-अलग शहरों में प्रचार करने के लिए है। आलिया ने रविवार को ट्विटर पर लिखा कि दोबारा शहर का दौरा! लखनऊ के लिए रवाना। चलिए `2 स्टेट्स` के लिए हर शहर में प्यार फैलाएं।
`2 स्टेट्स` फिल्म में आलिया तमिलनाडु निवासी लड़की की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म मशहूर लेखक चेतन भगत के इसी नाम से लिखे उपन्यास पर बनी है। इसमें अभिनेता अर्जुन कपूर भी हैं। अभिषेक वर्मन निर्देशित फिल्म अलग-अलग शहरों में फिल्माई गई है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.