साल 2013 में `तुम ही हो` रहा सबका पसंदीदा गाना

साल 2013 में कई सफल गाने आए लेकिन भारतीय संगीत उद्योग में `आशिकी 2` का कर्णप्रिय और भावपूर्ण गाना `तुम ही हो` को ज्यादा श्रोता मिले।

मुंबई: साल 2013 में कई सफल गाने आए लेकिन भारतीय संगीत उद्योग में `आशिकी 2` का कर्णप्रिय और भावपूर्ण गाना `तुम ही हो` को ज्यादा श्रोता मिले। अब इस बात पर नजर डालते हैं कि इस साल कौन से बॉलीवुड संगीतकार, गायक और लेखक को कौन से गीत पसंद आए।
शंकर महादेवन : `जिंदा` (भाग मिल्खा भाग), `इलाही` (ये जवानी है दिवानी), `अलविदा` (डी-डे) और `लुंगी डांस` (चेन्नई एक्सप्रेस)।
साजिद-वाजिद : `तुम ही हो` (आशिकी-2), `सुन रहा है तू` (आशिकी2), `बदतमीज दिल` (ये जवानी है दीवानी), `बेइंतहा यू प्यार कर` (रेस 2), `तू ही जुनून` (धूम 3), `अल्फ अल्लाह` और `जिंदा` (भाग मिल्खा भाग)।
अल्का यागनिक : `संवार लूं` (लुटेरा), `राम चाहे लीला चाहे` (गोलियों की रासलीला राम-लीला)।
यो यो हनी सिंह : `डोंट वेक मी अप` (क्रीस ब्राउन ), `तुम ही हो` (आशिकी 2), `फर्स्ट ऑफ द ईयर` (श्रीलेक्स) और `अगल बगल` (आर. राजकुमार)।
ललित पंडित : `बदतमीज दिल` (ये जवानी है दीवानी), `स्लो मोशन अंग्रेज` (भाग मिल्खा भाग), `बलम पिचकारी` (ये जवानी है दीवानी) और `तुम ही हो` (आशिकी 2)।
प्रसून जोशी ने कहा कि हालांकि ये उनके द्वारा लिखे गए हैं फिर भी उन्हें `भाग मिल्खा भाग` का `जिंदा` और `रंगरेज` गाना पसंद है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.