सुचित्रा सेन की हालत बिगड़ी, वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया

सांस लेने में तकलीफ काफी बढ़ जाने के बाद शुक्रवार को बीमार चल रहीं प्रख्यात अभिनेत्री सुचित्रा सेन को ‘‘नॉन-इनवेजिव वेंटिलेटरी सपोर्ट’’ पर रखा गया है।

कोलकाता : सांस लेने में तकलीफ काफी बढ़ जाने के बाद शुक्रवार को बीमार चल रहीं प्रख्यात अभिनेत्री सुचित्रा सेन को ‘‘नॉन-इनवेजिव वेंटिलेटरी सपोर्ट’’ पर रखा गया है।
बेले व्यू क्लिनिक के अधिकारियों की ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया, ‘‘सुचित्रा सेन की सांस लेने में तकलीफ काफी बढ़ गई है जिससे उनके शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो गई है और उन्हें नॉन-इनवेजिव वेंटिलेटरी सपोर्ट पर रखा गया है।’’ बुलेटिन में कहा गया, ‘‘उनकी दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर स्थिर हैं।’’ 82 साल की सुचित्रा को पिछले हफ्ते निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.