...जब सोनाक्षी सिन्‍हा ने फिल्‍म कलाकारों को कर दिया हैरान

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने घुड़सवारी करके अपने आने वाली फिल्म के सदस्यों को हैरान कर दिया। खेल और आनंदप्रिय सोनाक्षी अर्जुन कपूर के साथ अपनी फिल्म के एक दृश्य की शूटिंग कर रही थीं, तभी उन्होंने आसपास घोड़े देखे। वह एक घोड़े पर बैठ गईं और अकेले ही घुड़सवारी के लिए निकल पड़ीं।

मुंबई : अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने घुड़सवारी करके अपने आने वाली फिल्म के सदस्यों को हैरान कर दिया। खेल और आनंदप्रिय सोनाक्षी अर्जुन कपूर के साथ अपनी फिल्म के एक दृश्य की शूटिंग कर रही थीं, तभी उन्होंने आसपास घोड़े देखे। वह एक घोड़े पर बैठ गईं और अकेले ही घुड़सवारी के लिए निकल पड़ीं।
एक सूत्र ने बताया कि मेले के दृश्य के लिए वहां कई घोड़े थे। सोनाक्षी को घोड़े पसंद हैं। दृश्य शुरू होने में थोड़ा समय था, इसलिए वह आगे आईं और एक घोड़े पर सवार हो गईं। उन्होंने लगभग 15 मिनट घुड़सवारी की।
`बिहारी बाबू` शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी प्रशिक्षित घुड़सवार हैं और वह 10-14 साल की उम्र से ही घुड़सवारी करती रही हैं। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.